फर्रुखाबाद में तेज हवा के साथ बारिश:शहर और देहात में बिजली गुल, किसानों को चिंता

फर्रुखाबाद में तेज हवा के साथ बारिश:शहर और देहात में बिजली गुल, किसानों को चिंता

फर्रुखाबाद में सोमवार सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर और देहात क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर में लगभग डेढ़ घंटे से बिजली गुल है, जबकि देहात क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति ठप है। बारिश शहर के साथ-साथ कायमगंज तहसील क्षेत्र में भी हो रही है, जहां बादल गरजने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इस बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में मक्का की फसल खड़ी है, ऐसे में उन्हें फसल खराब होने का डर सता रहा है। शहर में करीब 2 घंटे से लगातार बारिश हो रही है तेज हवा भी चल रही है ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्र की भी है। मौसम विभाग द्वारा भी अलर्ट जारी किया गया है।
तेज हवा के साथ आली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इससे पहले रविवार सुबह 3 बजे भी फर्रुखाबाद में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा हो गया था। कमालगंज क्षेत्र में आंधी-पानी से कुछ नुकसान भी हुआ था। हालांकि, दिन में तेज धूप निकल आई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *