Railway News: कल्याण होकर चलेगी नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर को पहला फेरा, 25 सितंबर से रिजर्वेशन शुरू

Railway News: कल्याण होकर चलेगी नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर को पहला फेरा, 25 सितंबर से रिजर्वेशन शुरू

Khadki Dahar Ka Balaji Train: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खड़की-दहर का बालाजी-खड़की स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन स्पेशल के बजाय साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में रेगुलर चलेगी। ट्रेन का नया नंबर 20105 और 20106 होगा। इस फैसले से महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा। के लिए मध्य रेलवे ने एक बड़ी राहत भरी खबर दी है।

मध्य रेलवे (Central Railway) के अनुसार, खड़की (पुणे) और दहर का बालाजी (जयपुर) के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (Special Train) को अब रेगुलर कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 01407/01408 खड़की-दहर का बालाजी-खड़की स्पेशल अब स्थायी रूप से ट्रेन नंबर 20105/20106 खड़की-दहर डेहर का बालाजी-खड़की वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

11 अक्टूबर से शुरू होगी नियमित सेवा

ट्रेन नंबर 20105 खड़की-दहर का बालाजी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 अक्टूबर 2026 से नियमित सेवा शुरू करेगी। यह ट्रेन हर रविवार को खड़की से सुबह 9:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सोमवार को सुबह 8:50 बजे दहर का बालाजी पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन नंबर 20106 दहर का बालाजी-खड़की साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2026 से नियमित सेवा शुरू करेगी। यह ट्रेन हर सोमवार को दहर का बालाजी से दोपहर 12 बजे रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार को सुबह 9:55 बजे खड़की पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख शहरों और औद्योगिक केंद्रों को आपस में जोड़ेगी। यह साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना और टिकट बुकिंग की जानकारी

20105/20106 खड़की-दहर का बालाजी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कुल 16 यात्री कोच होंगे। इनमें एक एसी 2-टियर, तीन एसी 3-टियर, 6 स्लीपर क्लास और 4 जनरल सेकंड क्लास कोच शामिल हैं। इसके अलावा 1 सेकंड क्लास-कम-गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार होगी।

ट्रेन नंबर 20105 के लिए टिकटों की बुकिंग शुक्रवार (25 सितंबर) से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *