कटिहार रेल क्षेत्र में RPF और GRPF द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बीते दो दिनों में चोरी, शराब तस्करी और मोबाइल चोरी के कई मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक बाबलू कुमार और उनकी टीम ने भट्ठा गांव में छापेमारी की। इस दौरान ओएचई कैटेनरी वायर चोरी कांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों ने 16 मई की रात कटिहार-मनियान स्टेशन खंड के बीच रेलवे के ओएचई कैटेनरी तार की चोरी की थी। RPF ने बर्तन व्यवसायी को भी पकड़ा गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आरपीएफ ने कटिहार शहर के शिव मंदिर चौक स्थित एक आभूषण एवं बर्तन व्यवसायी को भी पकड़ा। उसके प्रतिष्ठान से लगभग 40 किलोग्राम चोरी किए गए रेलवे तांबे के तार के कटे हुए टुकड़े बरामद किए गए हैं। एक अन्य कार्रवाई में, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर 15725 के कटिहार स्टेशन पहुंचने पर विशेष जांच अभियान चलाया। दो बैगों में छिपाकर ले जा रहे थे शराब इस दौरान खगड़िया निवासी रेखा देवी को दो बैगों में छिपाकर ले जाई जा रही 13 बोतल प्रतिबंधित विदेशी शराब (9.750 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 4,615 रुपए है। महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत पहले भी मामला दर्ज पाया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए मामले को जीआरपी कटिहार को सौंप दिया गया है। जीआरपी कटिहार ने मोबाइल चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोलाघाट निवासी मोहम्मद अयान (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कटिहार रेल क्षेत्र में RPF और GRPF द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बीते दो दिनों में चोरी, शराब तस्करी और मोबाइल चोरी के कई मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक बाबलू कुमार और उनकी टीम ने भट्ठा गांव में छापेमारी की। इस दौरान ओएचई कैटेनरी वायर चोरी कांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों ने 16 मई की रात कटिहार-मनियान स्टेशन खंड के बीच रेलवे के ओएचई कैटेनरी तार की चोरी की थी। RPF ने बर्तन व्यवसायी को भी पकड़ा गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आरपीएफ ने कटिहार शहर के शिव मंदिर चौक स्थित एक आभूषण एवं बर्तन व्यवसायी को भी पकड़ा। उसके प्रतिष्ठान से लगभग 40 किलोग्राम चोरी किए गए रेलवे तांबे के तार के कटे हुए टुकड़े बरामद किए गए हैं। एक अन्य कार्रवाई में, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर 15725 के कटिहार स्टेशन पहुंचने पर विशेष जांच अभियान चलाया। दो बैगों में छिपाकर ले जा रहे थे शराब इस दौरान खगड़िया निवासी रेखा देवी को दो बैगों में छिपाकर ले जाई जा रही 13 बोतल प्रतिबंधित विदेशी शराब (9.750 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 4,615 रुपए है। महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत पहले भी मामला दर्ज पाया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए मामले को जीआरपी कटिहार को सौंप दिया गया है। जीआरपी कटिहार ने मोबाइल चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोलाघाट निवासी मोहम्मद अयान (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


