Badminton की ग्लोबल बॉडी BWF में PV Sindhu का नया रोल, Council Member बन उठाएंगी खिलाड़ियों के मुद्दे

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की परिषद के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है और उन्होंने दुनिया भर के खिलाड़ियों के मसलों को उठाने का वादा किया।
बैडमिंटन की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक सिंधू ने दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद बीडब्ल्यूएफ परिषद में पूर्ण मतदान का अधिकार हासिल कर लिया है।
सिंधू आधिकारिक तौर पर 2025 के आखिर में परिषद में शामिल हुई थी। उन्होंने 25 अप्रैल को यहां वार्षिक आम बैठक में पहली बार हिस्सा लिया और इस तरह से उनके कार्यकाल की शुरुआत हुई।
सिंधू ने इस अवसर पर कहा, ‘‘विश्व बैडमिंटन महासंघ के यह जिम्मेदारी निभाना और दुनिया भर के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए वास्तव में सम्मान और सौभाग्य की बात है।’’
उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, बैडमिंटन ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे खुशी है कि मुझे इस क्षमता से भी खेल की सेवा करने का मौका मिल रहा है।’’
विश्व बैडमिंटन महासंघ की परिषद विश्व स्तर पर बैडमिंटन को रणनीतिक दिशा प्रदान करने और उसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वदत्रकुल ने सिंधू का परिषद में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘पीवी सिंधू ने पिछले कई वर्षों से कोर्ट पर असाधारण कौशल, शालीनता और अपने जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया है। अब वह हमारे खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व रहेगी। इस तरह की आदर्श खिलाड़ी का परिषद में होना बहुत अच्छा है। 

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की परिषद के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है और उन्होंने दुनिया भर के खिलाड़ियों के मसलों को उठाने का वादा किया।
बैडमिंटन की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक सिंधू ने दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद बीडब्ल्यूएफ परिषद में पूर्ण मतदान का अधिकार हासिल कर लिया है।
सिंधू आधिकारिक तौर पर 2025 के आखिर में परिषद में शामिल हुई थी।

उन्होंने 25 अप्रैल को यहां वार्षिक आम बैठक में पहली बार हिस्सा लिया और इस तरह से उनके कार्यकाल की शुरुआत हुई।
सिंधू ने इस अवसर पर कहा, ‘‘विश्व बैडमिंटन महासंघ के यह जिम्मेदारी निभाना और दुनिया भर के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए वास्तव में सम्मान और सौभाग्य की बात है।’’
उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, बैडमिंटन ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे खुशी है कि मुझे इस क्षमता से भी खेल की सेवा करने का मौका मिल रहा है।’’

विश्व बैडमिंटन महासंघ की परिषद विश्व स्तर पर बैडमिंटन को रणनीतिक दिशा प्रदान करने और उसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वदत्रकुल ने सिंधू का परिषद में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘पीवी सिंधू ने पिछले कई वर्षों से कोर्ट पर असाधारण कौशल, शालीनता और अपने जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया है। अब वह हमारे खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व रहेगी। इस तरह की आदर्श खिलाड़ी का परिषद में होना बहुत अच्छा है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *