पूर्णिया-परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

पूर्णिया-परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में ग्रेजुएशन की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी, तभी गढ़बनेली के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलेज से घर लौट रही थी मृतक छात्रा की पहचान 23 वर्षीय मेहरीना कौशर (उर्फ माशूका) के रूप में हुई है, जो बलुवा जलालगढ़ की निवासी थी। वह बुधवार को कसबा स्थित एम.एन. आर्य कॉलेज से ग्रेजुएशन की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। घटना के बाद हुई बेहोश मेहरीना के भाई आदिल कौशर ने बताया कि वे दोनों बाइक से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मेहरीना के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। जीएमसीएच ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया उसे तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। मेहरीना के पिता जाहिद हुसैन ने बताया कि वह परिवार में सबसे बड़ी बेटी थी और सरकारी शिक्षक बनना चाहती थी। पुलिस ने बाइक जब्त किया जलालगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में बताया कि घटनास्थल से दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है और शव का पोस्टमार्टम परिजनों द्वारा कराया जा रहा है। पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में ग्रेजुएशन की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी, तभी गढ़बनेली के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलेज से घर लौट रही थी मृतक छात्रा की पहचान 23 वर्षीय मेहरीना कौशर (उर्फ माशूका) के रूप में हुई है, जो बलुवा जलालगढ़ की निवासी थी। वह बुधवार को कसबा स्थित एम.एन. आर्य कॉलेज से ग्रेजुएशन की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। घटना के बाद हुई बेहोश मेहरीना के भाई आदिल कौशर ने बताया कि वे दोनों बाइक से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मेहरीना के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। जीएमसीएच ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया उसे तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। मेहरीना के पिता जाहिद हुसैन ने बताया कि वह परिवार में सबसे बड़ी बेटी थी और सरकारी शिक्षक बनना चाहती थी। पुलिस ने बाइक जब्त किया जलालगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में बताया कि घटनास्थल से दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है और शव का पोस्टमार्टम परिजनों द्वारा कराया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *