प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह महिला महाविद्यालय के नए प्रिंसिपल:बोले-शिक्षा में गुणवत्ता-विकास कार्यों को देंगे नई ऊंचाइयां

प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह महिला महाविद्यालय के नए प्रिंसिपल:बोले-शिक्षा में गुणवत्ता-विकास कार्यों को देंगे नई ऊंचाइयां

जमुई। श्यामा प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय, जमुई में प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह ने नए प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सोमवार को पूर्व प्राचार्य डॉ. सुचिता उपाध्याय की सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी संभाली। प्रो. सिंह इससे पहले गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष थे। महाविद्यालय की शासी निकाय ने एक बैठक में प्रो. प्रदीप कुमार सिंह को नया प्राचार्य नियुक्त करने का निर्णय लिया। उन्हें वरीयता के आधार पर इस पद के लिए चुना गया। शासी निकाय के सचिव प्रो. जय कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रो. डॉ. अलाउद्दीन और जमुई के अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार ने इस नियुक्ति पर मुहर लगाई। प्रो. सिंह वर्ष 1990 से इसी महाविद्यालय में कार्यरत हैं, जिससे उन्हें संस्थान का लंबा अनुभव है। पदभार संभालने के बाद नए प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। महाविद्यालय के तमाम शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने बताया कि जमुई जैसे पिछड़े इलाके में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार विधान परिषद के प्रथम सभापति श्यामा प्रसाद सिंह के नाम पर इस कॉलेज की स्थापना 1979 में की गई थी। हालांकि, राजनीतिक कारणों से यह महाविद्यालय अभी तक सरकारीकरण का शिकार नहीं हो पाया है। प्रो. सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में यह महाविद्यालय महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार में एक नया आयाम स्थापित करेगा। जमुई। श्यामा प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय, जमुई में प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह ने नए प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सोमवार को पूर्व प्राचार्य डॉ. सुचिता उपाध्याय की सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी संभाली। प्रो. सिंह इससे पहले गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष थे। महाविद्यालय की शासी निकाय ने एक बैठक में प्रो. प्रदीप कुमार सिंह को नया प्राचार्य नियुक्त करने का निर्णय लिया। उन्हें वरीयता के आधार पर इस पद के लिए चुना गया। शासी निकाय के सचिव प्रो. जय कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रो. डॉ. अलाउद्दीन और जमुई के अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार ने इस नियुक्ति पर मुहर लगाई। प्रो. सिंह वर्ष 1990 से इसी महाविद्यालय में कार्यरत हैं, जिससे उन्हें संस्थान का लंबा अनुभव है। पदभार संभालने के बाद नए प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। महाविद्यालय के तमाम शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने बताया कि जमुई जैसे पिछड़े इलाके में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार विधान परिषद के प्रथम सभापति श्यामा प्रसाद सिंह के नाम पर इस कॉलेज की स्थापना 1979 में की गई थी। हालांकि, राजनीतिक कारणों से यह महाविद्यालय अभी तक सरकारीकरण का शिकार नहीं हो पाया है। प्रो. सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में यह महाविद्यालय महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार में एक नया आयाम स्थापित करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *