Private Part Itching: प्राइवेट पार्ट में होती है खुजली! कहीं इसकी वजह Pubic Lice तो नहीं, विशेषज्ञ से जानें बचने के उपाय

Private Part Itching: प्राइवेट पार्ट में होती है खुजली! कहीं इसकी वजह Pubic Lice तो नहीं, विशेषज्ञ से जानें बचने के उपाय

Private Part Itching: शरीर के अन्य हिस्सों से ज्यादा हमारे प्राइवेट पार्ट को देखभाल की जरूरत होती है। कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे वहां कीड़े (Parasites) पनपने लगते हैं। ये कीड़े न केवल खुजली पैदा करते हैं, बल्कि इन्फेक्शन का डर भी बढ़ा देते हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये समस्या काफी शर्मिंदगी भरी हो सकती है। जी हां, विज्ञान की भाषा में इसे प्यूबिक लाइस कहा जाता है। आइए डॉक्टर हंसाजी योगेंद्र (योग विशेषज्ञ) से जानते हैं की प्राइवेट पार्ट की खुजली किन कारणों से होती है?

प्यूबिक लाइस (Pubic Lice) क्या होता है?

प्यूबिक लाइस असल में छोटे-छोटे परजीवी होते हैं, ये हमारे प्राइवेट पार्ट के बालों में चिपक जाते हैं। दिखने में बारीक होते हैं और इनका मुख्य काम इंसान का खून पीकर जिंदा रहना होता है। ये बालों की जड़ों में अपने अंडे देते हैं, जिससे इनकी संख्या बहुत तेजी से बढ़ने लगती है। सामन्य भाषा में इन्हें क्रैब्स (Crabs) के नाम से भी जानते हैं। प्यूबिक लाइस एक शरीर से दूसरे शरीर में शारीरिक संबंध संपर्क से बहुत तेजी से फैलते हैं।

प्यूबिक लाइस (Pubic Lice) के कारण क्या होते हैं?

  • संक्रमित कपड़ों या बिस्तर का इस्तेमाल करना।
  • साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखना।
  • दूसरों का तौलिया, अंडरवियर काम में लेना।

Pubic Lice के लक्षण क्या होते हैं?

  • प्राइवेट पार्ट में हर वक्त खुजली होना।
  • त्वचा पर काले या नीले निशान होना।
  • बालों की जड़ों में सफेद रंग के छोटे अंडे होना।
  • प्यूबिक एरिया का लाल होना।
  • रात को खुजली का बढ़ जाना।

खुजली से बचने के उपाय?

  • बालों को हमेशा ट्रिम करके रखें।
  • प्राइवेट एरिया की साफ सफाई का ध्यान रखें।
  • अंडरवियर को हमेशा गर्म पानी से धोएं।
  • नए कपड़ों को हमेशा धोकर पहनें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *