पूर्णिया में बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक प्राइवेट मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री बगैर सेफ्टी के ही काम कर रहा था। मिस्त्री मुहल्ले में घर के खराब बिजली कनेक्शन को ठीक करने गया था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। हादसे के फौरन बाद आनन-फानन में परिजन उसे GMCH लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खुश्कीबाग मिलनपाड़ा के रहने वाले राजेश साह (35) के रूप में हुई है। वो पेशे से प्राइवेट बिजली मिस्त्री थे। परिवार में पत्नी पुतुल देवी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। बिजली मरम्मत कराने के बहाने ले गया पड़ोसी घटना की जानकारी देते हुए पत्नी पुतुल देवी ने बताया कि राजेश साह घर पर खाना खा रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक बिजली मरम्मत कराने के बहाने उन्हें घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद मिलनपाड़ा महावीर टोला स्थित बजरंगबली मंदिर के पास बिजली ठीक करने के दौरान उन्हें जोरदार करंट लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे। परिजनों को घटना की जानकारी मिले, जिसके बाद वे दौड़े भागे घटनास्थल पहुंचे। करंट से झुलसे राजेश साह को लेकर तुरंत GMCH पूर्णिया पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के काम कराया गया, जिससे ये हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस पूर्णिया GMCH पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेजर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूर्णिया में बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक प्राइवेट मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री बगैर सेफ्टी के ही काम कर रहा था। मिस्त्री मुहल्ले में घर के खराब बिजली कनेक्शन को ठीक करने गया था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। हादसे के फौरन बाद आनन-फानन में परिजन उसे GMCH लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खुश्कीबाग मिलनपाड़ा के रहने वाले राजेश साह (35) के रूप में हुई है। वो पेशे से प्राइवेट बिजली मिस्त्री थे। परिवार में पत्नी पुतुल देवी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। बिजली मरम्मत कराने के बहाने ले गया पड़ोसी घटना की जानकारी देते हुए पत्नी पुतुल देवी ने बताया कि राजेश साह घर पर खाना खा रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक बिजली मरम्मत कराने के बहाने उन्हें घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद मिलनपाड़ा महावीर टोला स्थित बजरंगबली मंदिर के पास बिजली ठीक करने के दौरान उन्हें जोरदार करंट लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे। परिजनों को घटना की जानकारी मिले, जिसके बाद वे दौड़े भागे घटनास्थल पहुंचे। करंट से झुलसे राजेश साह को लेकर तुरंत GMCH पूर्णिया पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के काम कराया गया, जिससे ये हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस पूर्णिया GMCH पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेजर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


