कटिहार के समाहरणालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुजारी ने कथित तौर पर फिनाइल पी लिया। यह घटना जिलाधिकारी के जनता दरबार के दौरान हुई। पुजारी पूजा-पाठ के क्षेत्र (जजमानी) से जुड़े विवाद को लेकर परेशान था और न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था। नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी मनोज कुमार झा ने यह कदम उठाया। वे वर्षों से पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। झा का आरोप है कि उनके निर्धारित जजमानी क्षेत्र में अन्य पुजारी भी पूजा कराते हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई
सोमवार को भी मनोज कुमार झा अपनी शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंचे थे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को आवेदन सौंपा और न्याय की मांग की। इसके बाद कथित तौर पर निराश होकर उन्होंने परिसर में ही फिनाइल पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को नियंत्रण में बताया। फिलहाल उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मनोज कुमार झा ने बताया कि लगभग आठ माह पहले भी उन्होंने प्रशासन को आवेदन देकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे। झा का आरोप है कि लगातार आवेदन देने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिलते रहे। पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई
झा ने यह भी बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उनका पारिवारिक जीवन प्रभावित हुआ है। उनके अनुसार, आर्थिक संकट के चलते उनकी पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई है, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कटिहार के समाहरणालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुजारी ने कथित तौर पर फिनाइल पी लिया। यह घटना जिलाधिकारी के जनता दरबार के दौरान हुई। पुजारी पूजा-पाठ के क्षेत्र (जजमानी) से जुड़े विवाद को लेकर परेशान था और न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था। नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी मनोज कुमार झा ने यह कदम उठाया। वे वर्षों से पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। झा का आरोप है कि उनके निर्धारित जजमानी क्षेत्र में अन्य पुजारी भी पूजा कराते हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई
सोमवार को भी मनोज कुमार झा अपनी शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंचे थे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को आवेदन सौंपा और न्याय की मांग की। इसके बाद कथित तौर पर निराश होकर उन्होंने परिसर में ही फिनाइल पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को नियंत्रण में बताया। फिलहाल उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मनोज कुमार झा ने बताया कि लगभग आठ माह पहले भी उन्होंने प्रशासन को आवेदन देकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे। झा का आरोप है कि लगातार आवेदन देने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिलते रहे। पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई
झा ने यह भी बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उनका पारिवारिक जीवन प्रभावित हुआ है। उनके अनुसार, आर्थिक संकट के चलते उनकी पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई है, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


