देवरिया में तेज रफ्तार एक्सयूवी पेड़ से टकराकर पलटी:लल्लन चौराहा के पास हुआ हादसा, वाहन सवार दो लोग बाल-बाल बचे, कार क्षतिग्रस्त

देवरिया में तेज रफ्तार एक्सयूवी पेड़ से टकराकर पलटी:लल्लन चौराहा के पास हुआ हादसा, वाहन सवार दो लोग बाल-बाल बचे, कार क्षतिग्रस्त

देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक तेज रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसा लल्लन चौराहा के पास रात करीब 10:30 बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन सवार दो लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सयूवी तेज गति से भटनी की ओर जा रही थी। लल्लन चौराहा के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकराई और पलट गई।
तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में एक्सयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वाहन सवारों को केवल मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन की रफ्तार और अधिक होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर भटनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर यातायात व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *