जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत पिंजौरा ग्राम पंचायत में नामांकन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पंचायत के प्रभारी मुखिया सुनील कुमार ने किया। इसमें पंचायत के सभी प्राथमिक एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों की शिक्षा समितियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के तहत अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अभिभावकों और ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है अधिकार, नहीं कोई उपकार” जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर प्रभारी मुखिया सुनील कुमार ने पंचायत के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षा से ही उज्ज्वल हो सकता है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पंचायत के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वे विद्यालय शिक्षा समिति और अभिभावकों के साथ नियमित बैठक करें, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके और विद्यालयों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से ही बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रह सकती है। इस जागरूकता अभियान से ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश गया। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों के नामांकन कराने का संकल्प लिया। पंचायत स्तर पर इस तरह के प्रयास शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नामांकन दर में वृद्धि करने में सहायक साबित होंगे। जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत पिंजौरा ग्राम पंचायत में नामांकन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पंचायत के प्रभारी मुखिया सुनील कुमार ने किया। इसमें पंचायत के सभी प्राथमिक एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों की शिक्षा समितियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के तहत अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अभिभावकों और ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है अधिकार, नहीं कोई उपकार” जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर प्रभारी मुखिया सुनील कुमार ने पंचायत के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षा से ही उज्ज्वल हो सकता है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पंचायत के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वे विद्यालय शिक्षा समिति और अभिभावकों के साथ नियमित बैठक करें, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके और विद्यालयों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से ही बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रह सकती है। इस जागरूकता अभियान से ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश गया। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों के नामांकन कराने का संकल्प लिया। पंचायत स्तर पर इस तरह के प्रयास शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नामांकन दर में वृद्धि करने में सहायक साबित होंगे।


