मुजफ्फरपुर में आज(9 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। भगवानपुर PSS अंतर्गत कांटी फीडर में आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग के मुताबिक दमरी, गंगा यादव चौक और प्रोफेसर कॉलोनी जैसे प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य अत्यंत आवश्यक है। यह कार्य मानसून से पहले और गर्मी के बढ़ते लोड को देखते हुए फीडर के तारों और जंपरों की जांच के लिए किया जा रहा है। समय से निपटा लें जरूरी काम कार्यपालक अभियंता विजय कुमार के अनुसार, समय-समय पर किए जाने वाले इस रखरखाव से शॉर्ट सर्किट और अचानक आने वाले बड़े फॉल्ट की संभावना कम हो जाती है। शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। मुजफ्फरपुर में आज(9 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। भगवानपुर PSS अंतर्गत कांटी फीडर में आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग के मुताबिक दमरी, गंगा यादव चौक और प्रोफेसर कॉलोनी जैसे प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य अत्यंत आवश्यक है। यह कार्य मानसून से पहले और गर्मी के बढ़ते लोड को देखते हुए फीडर के तारों और जंपरों की जांच के लिए किया जा रहा है। समय से निपटा लें जरूरी काम कार्यपालक अभियंता विजय कुमार के अनुसार, समय-समय पर किए जाने वाले इस रखरखाव से शॉर्ट सर्किट और अचानक आने वाले बड़े फॉल्ट की संभावना कम हो जाती है। शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।


