POS-मशीन से नंबर चेक किया तो चोरी की निकली स्कूटी:राजबाड़ा में लावारिस हालत में मिली; मालिक ने अप्रैल में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

POS-मशीन से नंबर चेक किया तो चोरी की निकली स्कूटी:राजबाड़ा में लावारिस हालत में मिली; मालिक ने अप्रैल में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इंदौर में POS मशीन की जांच से चोरी की स्कूटी का पता चला। ट्रैफिक पुलिस को यह स्कूटी शनिवार को राजबाड़ा इलाके में लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। मशीन से नंबर चेक करने पर सामने आया कि स्कूटी चोरी की है और उसके मालिक ने 26 अप्रैल 2026 को सराफा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को ट्रैफिक निरीक्षक राजू सावले अपनी टीम के साथ यशवंत रोड से बैंक टी होते हुए राजबाड़ा की ओर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि स्कूटी काफी समय से वहीं खड़ी है और उसे लेने कोई नहीं आया। POS मशीन से चेक करने पर चोरी का खुलासा शक होने पर ट्रैफिक पुलिस ने POS मशीन से स्कूटी का नंबर चेक किया। जांच में पता चला कि वाहन चोरी का है और सराफा थाने में 26 अप्रैल 2026 को इसकी शिकायत दर्ज है। इसके बाद टीम ने सराफा थाना पुलिस से संपर्क कर स्कूटी की जानकारी दी। पुलिस ने वाहन मालिक मो. इकबाल का नंबर निकालकर उनसे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि स्कूटी चोरी हो गई थी और इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी को सराफा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *