पत्नी को मारकर 5 राज्यों में छिपा, जयपुर से गिरफ्तार:खरगोन लाए 10 हजार का इनामी आरोपी, कब्र से निकाला था महिला का शव

पत्नी को मारकर 5 राज्यों में छिपा, जयपुर से गिरफ्तार:खरगोन लाए 10 हजार का इनामी आरोपी, कब्र से निकाला था महिला का शव

खरगोन के नीलोफर हत्याकांड में एक महीने से फरार पति नईम खान (31) को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। एसपी रवींद्र वर्मा ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा था। जैतापुर और कोतवाली पुलिस की टीमों ने मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 10 हजार किलोमीटर का सफर तय कर उसे खोजा। कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि नईम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह ढाबे, ई-रिक्शा, पान की दुकान या गैस टंकी बांटने जैसे काम कर रहा था। पुलिस ने रूप बदलकर उसे जयपुर में पकड़ा। उसका लुक आउट नोटिस भी जारी हुआ था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नेम के खिलाफ साक्षी छुपाने और हत्या के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार था। उसके नेपाल के आसपास लोकेशन मिल रही थी। 15 अगस्त को नीलोफर की एसिड पीने से मौत हुई थी। पति नईम ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना दफना दिया था। परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए जांच और पोस्टमार्टम की मांग की, जिसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी के सामने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। जांच में नीलोफर के साथ मारपीट और प्रताड़ना से मौत होने के सबूत मिले। सबूत छिपाने की बात भी सामने आई। पुलिस ने नईम के खिलाफ धारा 103(1) और 238(ख) बीएनएस में केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *