मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर सोमवार देर रात हमला कर दिया गया। दामोदरपुर गांव में छापेमारी के दौरान ग्रामीणों और असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर जमकर पथराव किया, जिसमें एक महिला सिपाही समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पारू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दामोदरपुर गांव में एक शराब कारोबारी बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम देर रात करीब दो बजे गांव में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने जैसे ही चिन्हित कारोबारी को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू की, उसके समर्थन में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते दर्जनों लोगों ने पुलिस टीम को चारों ओर से घेर लिया और विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में स्थिति हिंसक हो गई और उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। पथराव में महिला जवान समेत घायल हुए 8 पुलिसकर्मी हमले में महिला सिपाही समेत कुल आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में सन्नी कुमार (31), पुलकित कुमार (30), रामभरोस यादव (50), महिला सिपाही पुष्पा कुमारी (26), मो. मुमताज, अजय कुमार (50), पंकज कुमार (24) और विवेक कुमार शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल पारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 पुलिसकर्मियों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया। अन्य पुलिसकर्मियों का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस वाहन को भी बनाया निशाना उपद्रवियों का गुस्सा केवल पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं रहा। हमलावरों ने पुलिस वाहन पर भी जमकर पथराव किया, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे गांव में चल रहा कॉम्बिंग ऑपरेशन पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के बाद दामोदरपुर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों और उनके समर्थकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर सोमवार देर रात हमला कर दिया गया। दामोदरपुर गांव में छापेमारी के दौरान ग्रामीणों और असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर जमकर पथराव किया, जिसमें एक महिला सिपाही समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पारू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दामोदरपुर गांव में एक शराब कारोबारी बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम देर रात करीब दो बजे गांव में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने जैसे ही चिन्हित कारोबारी को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू की, उसके समर्थन में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते दर्जनों लोगों ने पुलिस टीम को चारों ओर से घेर लिया और विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में स्थिति हिंसक हो गई और उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। पथराव में महिला जवान समेत घायल हुए 8 पुलिसकर्मी हमले में महिला सिपाही समेत कुल आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में सन्नी कुमार (31), पुलकित कुमार (30), रामभरोस यादव (50), महिला सिपाही पुष्पा कुमारी (26), मो. मुमताज, अजय कुमार (50), पंकज कुमार (24) और विवेक कुमार शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल पारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 पुलिसकर्मियों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया। अन्य पुलिसकर्मियों का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस वाहन को भी बनाया निशाना उपद्रवियों का गुस्सा केवल पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं रहा। हमलावरों ने पुलिस वाहन पर भी जमकर पथराव किया, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे गांव में चल रहा कॉम्बिंग ऑपरेशन पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के बाद दामोदरपुर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों और उनके समर्थकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


