औरंगाबाद में शुक्रवार को सीएसपी संचालक से लूट हुई थी। वे पीएनबी से रुपए निकालकर जा रहे थे। मामले में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे के 62,140 रुपए, एक लैपटॉप, कट्टा, 2 कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों में माली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी गोलू कुमार गिरी, एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के धुजा गांव निवासी कुणाल कुमार और ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी अजय कुमार सिंह शामिल हैं। मामला कुटुंबा थाना क्षेत्र के तामसी मोड़ के पास की है। निशानदेही पर लूट के सामान बरामद हुए पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को करीब 11:22 बजे कुटुंबा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि अंबा-नबीनगर रोड स्थित तमसी मोड़ के पास बाइक सवार 3 अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से लूट की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि कुटुंबा थाना क्षेत्र के चकुआ गांव के पास ग्रामीणों ने लूटकांड में शामिल 2 अपराधियों को पकड़ लिया है। तीसरा फरार हो गया। पुलिस टीम चकुआ पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया।
ग्रामीणों की मदद से दो पकड़े गए, तीसरा भी धराया पुलिस ने फरार आरोपित कुणाल कुमार को ग्राम कठरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। घटना में इस्तेमाल बाइक की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। बताया गया कि बाइक चोरी की है। ओबरा थाना में पहले से चोरी का मामला दर्ज है। इससे पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने चोरी की बाइक का इस्तेमाल लूट की घटना में किया था।
तीनों का रहा है आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। गोलू कुमार गिरी ने पूछताछ में बताया कि 2024 में ओडिशा के राउरकेला के उदितनगर थाना क्षेत्र में डकैती व आर्म्स एक्ट के मामले में और हरिहरगंज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। कुणाल कुमार उर्फ महादेव के नबीनगर रेल थाना में शराब तस्करी और जमशेदपुर में लूट के मामले में जेल जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। वहीं, अजय कुमार सिंह 2019 में आर्म्स एक्ट और 2022 में रफीगंज थाना क्षेत्र में बाइक लूट के मामले में जेल जा चुका है। औरंगाबाद में शुक्रवार को सीएसपी संचालक से लूट हुई थी। वे पीएनबी से रुपए निकालकर जा रहे थे। मामले में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे के 62,140 रुपए, एक लैपटॉप, कट्टा, 2 कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों में माली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी गोलू कुमार गिरी, एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के धुजा गांव निवासी कुणाल कुमार और ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी अजय कुमार सिंह शामिल हैं। मामला कुटुंबा थाना क्षेत्र के तामसी मोड़ के पास की है। निशानदेही पर लूट के सामान बरामद हुए पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को करीब 11:22 बजे कुटुंबा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि अंबा-नबीनगर रोड स्थित तमसी मोड़ के पास बाइक सवार 3 अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से लूट की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि कुटुंबा थाना क्षेत्र के चकुआ गांव के पास ग्रामीणों ने लूटकांड में शामिल 2 अपराधियों को पकड़ लिया है। तीसरा फरार हो गया। पुलिस टीम चकुआ पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया।
ग्रामीणों की मदद से दो पकड़े गए, तीसरा भी धराया पुलिस ने फरार आरोपित कुणाल कुमार को ग्राम कठरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। घटना में इस्तेमाल बाइक की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। बताया गया कि बाइक चोरी की है। ओबरा थाना में पहले से चोरी का मामला दर्ज है। इससे पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने चोरी की बाइक का इस्तेमाल लूट की घटना में किया था।
तीनों का रहा है आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। गोलू कुमार गिरी ने पूछताछ में बताया कि 2024 में ओडिशा के राउरकेला के उदितनगर थाना क्षेत्र में डकैती व आर्म्स एक्ट के मामले में और हरिहरगंज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। कुणाल कुमार उर्फ महादेव के नबीनगर रेल थाना में शराब तस्करी और जमशेदपुर में लूट के मामले में जेल जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। वहीं, अजय कुमार सिंह 2019 में आर्म्स एक्ट और 2022 में रफीगंज थाना क्षेत्र में बाइक लूट के मामले में जेल जा चुका है।

