PMCH में भर्ती मरीज ने डॉक्टर-पुलिसकर्मियों, गार्ड से की मारपीट:वर्दी भी फाड़ी, ASI को आंख के नीचे लगी चोट; डिस्चार्ज के बाद हंगामा

PMCH में भर्ती मरीज ने डॉक्टर-पुलिसकर्मियों, गार्ड से की मारपीट:वर्दी भी फाड़ी, ASI को आंख के नीचे लगी चोट; डिस्चार्ज के बाद हंगामा

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) की इमरजेंसी में शनिवार शाम हंगामा हुआ। मेडिसिन विभाग में भर्ती एक मरीज ने डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और गार्ड के साथ मारपीट की। ASI और एक गार्ड घायल हो गए। आरोपी मरीज ने एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। हंगामा शाम करीब 7 बजे हुआ। बाद में युवक को PMCH टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, युवक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर निवासी संजय (32) के तौर पर हुई है। वह पिछले 4 दिनों से मेडिसिन विभाग में भर्ती था और शनिवार को उसे डिस्चार्ज किया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद वह अचानक उग्र हो गया और मारपीट करने लगा। विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों और गार्ड से भी उसने मारपीट की। ASI की आंख के नीचे चोट लगी और गार्ड के चेहरे पर भी चोट आई। ‘युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं’ PMCH के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे इमरजेंसी के मेडिसिन विभाग में हंगामे की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। उसका पिछले चार-पांच दिनों से इलाज चल रहा था और शनिवार को उसे डिस्चार्ज किया गया था। अधीक्षक के अनुसार, डिस्चार्ज के बाद युवक अचानक उग्र हो गया और डॉक्टर, गार्ड और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगा। उसने लात-घूंसे भी चलाए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
‘मरीज को लेने परिजन पहुंचे थे’ PMCH TOP प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, वह वैशाली जिले के पातेपुर का रहने वाला है और उसका नाम संजय है। शनिवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उसे लेने के लिए उसके परिजन और साला अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि बीचबचाव में उन्हें भी चोटे आई है। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) की इमरजेंसी में शनिवार शाम हंगामा हुआ। मेडिसिन विभाग में भर्ती एक मरीज ने डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और गार्ड के साथ मारपीट की। ASI और एक गार्ड घायल हो गए। आरोपी मरीज ने एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। हंगामा शाम करीब 7 बजे हुआ। बाद में युवक को PMCH टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, युवक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर निवासी संजय (32) के तौर पर हुई है। वह पिछले 4 दिनों से मेडिसिन विभाग में भर्ती था और शनिवार को उसे डिस्चार्ज किया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद वह अचानक उग्र हो गया और मारपीट करने लगा। विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों और गार्ड से भी उसने मारपीट की। ASI की आंख के नीचे चोट लगी और गार्ड के चेहरे पर भी चोट आई। ‘युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं’ PMCH के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे इमरजेंसी के मेडिसिन विभाग में हंगामे की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। उसका पिछले चार-पांच दिनों से इलाज चल रहा था और शनिवार को उसे डिस्चार्ज किया गया था। अधीक्षक के अनुसार, डिस्चार्ज के बाद युवक अचानक उग्र हो गया और डॉक्टर, गार्ड और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगा। उसने लात-घूंसे भी चलाए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
‘मरीज को लेने परिजन पहुंचे थे’ PMCH TOP प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, वह वैशाली जिले के पातेपुर का रहने वाला है और उसका नाम संजय है। शनिवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उसे लेने के लिए उसके परिजन और साला अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि बीचबचाव में उन्हें भी चोटे आई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *