PM मोदी के ‘बच्चों को माफी’ वाले वीडियो पर प्रकाश राज का रिएक्शन, बोले- ‘बच्चों का करियर बर्बाद मत कीजिए’

PM मोदी के ‘बच्चों को माफी’ वाले वीडियो पर प्रकाश राज का रिएक्शन, बोले- ‘बच्चों का करियर बर्बाद मत कीजिए’

Prakash Raj Reaction: PM नरेंद्र मोदी की ओर से जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के लिए दया और माफी की अपील किए जाने के बाद एक्ट्रेस प्रकाश राज ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। प्रकाश राज ने पीएम के माफी और दया की अपील के बाद कहा कि छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर उन्हें परेशान करने के बजाय उन्हें समझाने और सुधार का मौका देने की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर युवाओं के साथ कठोर रवैया जारी रहा तो इसके गंभीर सामाजिक परिणाम हो सकते हैं।

‘बच्चों पर क्रिमिनल केस नहीं होने चाहिए’

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में प्रकाश राज ने कहा कि जब बच्चे गलती करते हैं तो परिवार के बड़े उन्हें समझाते हैं, न कि उनके खिलाफ पुलिस और आपराधिक कार्रवाई कराते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपराधी की तरह पेश करना उनके भविष्य और करियर पर स्थायी असर डाल सकता है। बता दें, प्रकाश राज ने ये भी कहा कि समाज और व्यवस्था की भी जिम्मेदारी बनती है कि वो ये समझे कि आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यों बनीं, जिनकी वजह से युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए।

‘सिर्फ छात्रों ही नहीं, पूरे परिवार पर पड़ता है असर’

एक्टर ने कहा कि यदि छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है तो उसका असर केवल उन युवाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदार और पूरे परिवार को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है, जिसपर उन्होंने अपील करते हुए कहा कि छात्रों को दोबारा ऐसी गलती न करने की सलाह दी जानी चाहिए, लेकिन उनके खिलाफ ऐसा कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो जाए।

प्रकाश राज ने अपने नोट में कहा कि फिलहाल छात्र केवल जवाबदेही और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन यदि हालात नहीं बदले तो पूरा समाज सत्ता से जवाब मांग सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि युवाओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उन्हें दोबारा मानसिक आघात से बचाया जाए।


Prakash Raj Reaction

PM मोदी ने क्या कहा था?

पीएम नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा था कि कुछ भटके हुए युवाओं ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जिसकी किसी भी सभ्य समाज में जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के बारे में भी अपमानजनक बातें कही गईं।

हालांकि, पीएम ने ये भी कहा कि युवावस्था में गलतियां हो जाती हैं और युवाओं को अपनी भूल सुधारने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन छात्रों को अदालतों और कानूनी मामलों में उलझाने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाना समाज की जिम्मेदारी है। पीएम ने ये भी कहा कि वो इस घटना में शामिल युवाओं को माफ करना चाहते हैं और समाज से भी ऐसा ही करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *