PM Narendra Modi Italy Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 1 रुपए वाली चॉकलेट, 1983 से है कनेक्शन

PM Narendra Modi Italy Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 1 रुपए वाली चॉकलेट, 1983 से है कनेक्शन

PM Modi Gifts Parle Melody to Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इटली यात्रा के दौरान रोम पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘पार्ले मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट गिफ्ट में दिया।

20 मई को मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में “Thank you for the gift” लिख शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर और कमेंट कर पसंद कर रहे हैं।

मोदी ने मेलोनी के साथ साझा कीं तस्वीरें (Modi Shared Photos with Meloni)

जहां एक ओर मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी द्वारा मेलोडी का पैकेट गिफ्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी यात्रा के कुछ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “रोम पहुंचने पर मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने का मौका मिला, जिसके बाद हमने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। मैं आज होने वाली हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के तरीकों पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।”

पार्ले मेलोडी का इतिहास (History of Parle Melody)

पार्ले मेलोडी 1983 से लोगों की पसंदीदा कैंडी बनी हुई है। इसका स्वाद बहुत खास है क्योंकि यह दो परतों (डबल लेयर) से बनी होती है। बाहर मीठा और सख्त कैरामेल, और अंदर घुली हुई मलाईदार चॉकलेट। इसी अनोखे तरीके से बनने के कारण यह बाहर से तो सख्त होती है, लेकिन अंदर से बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी लगती है। इसकी मशहूर लाइन “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ” आज भी हर किसी को याद है।

पार्ले मेलोडी की कीमत (Price and Availability of Parle Melody)

मेलोडी हर जगह आसानी से मिल जाती है। आप इसे अपने पास की दुकान से सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, देश के हिसाब से इसकी कीमत में बदलाव संभावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *