PM Narendra Modi 25 अक्टूबर को ओडिशा में RBI डाटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Narendra Modi 25 अक्टूबर को ओडिशा में RBI डाटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंतिम सप्ताह में ओडिशा का दौरा कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को खुर्दा जिले में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए डेटा सेंटर और प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करने के लिए ओडिशा जाएंगे।

वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू 28 अक्टूबर से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। दोनों के दौरे और कार्यक्रमों की तैयारियों की योजना बनाने के लिए यहां मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय बैठक की जा रही है। राष्ट्रपति मुर्मू के संभावित कार्यक्रम के अनुसार, वह 28 अक्टूबर को ओडिशा पहुंचेंगी।

मुर्मू इसके बाद रायरंगपुर से बहलदा स्थित मां कीचकश्वरी मंदिर जाएंगी। उनके महुलडीहा स्थित लक्ष्मी मंडप और रायरंगपुर में अपने आवास पर भी जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, दोनों के दौरों के दौरान कई आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *