पीएम मोदी का कार्यकाल 2026 में होगा 4399 दिन:जमुई-सिकंदरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पीएम मोदी का कार्यकाल 2026 में होगा 4399 दिन:जमुई-सिकंदरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 10 जून 2026 को 4399 दिन पूरे होने की संभावना पर जमुई जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और आरती का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए इन धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। जमुई शहर के आर्य मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा के जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए इस अनुष्ठान में देश की प्रगति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निरंतर विकास की कामना की गई। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अर्चना, प्रार्थना और भव्य आरती का आयोजन किया। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। विद्वान पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान शिव की पूजा की, जिसके बाद सामूहिक आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह भावी उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बनेगी और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 10 जून 2026 को 4399 दिन पूरे करेगा। उन्होंने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस अवधि के साथ वे देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करेंगे, जो इससे पहले जवाहर लाल नेहरू के नाम था। वर्तमान में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 10 जून 2026 को 4399 दिन पूरे होने की संभावना पर जमुई जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और आरती का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए इन धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। जमुई शहर के आर्य मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा के जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए इस अनुष्ठान में देश की प्रगति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निरंतर विकास की कामना की गई। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अर्चना, प्रार्थना और भव्य आरती का आयोजन किया। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। विद्वान पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान शिव की पूजा की, जिसके बाद सामूहिक आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह भावी उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बनेगी और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 10 जून 2026 को 4399 दिन पूरे करेगा। उन्होंने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस अवधि के साथ वे देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करेंगे, जो इससे पहले जवाहर लाल नेहरू के नाम था। वर्तमान में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल में देश का नेतृत्व कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *