कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में सुनील चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले के खुलासे के करीब पहुंच गई है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सुनील चौधरी अपने घर से मोबाइल बनवाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। मंगलवार सुबह वार्ड नंबर 7 में कचरे के ढेर के पास उनका शव बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। फिलहाल, थाने में दोनों संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है। कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में सुनील चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले के खुलासे के करीब पहुंच गई है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सुनील चौधरी अपने घर से मोबाइल बनवाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। मंगलवार सुबह वार्ड नंबर 7 में कचरे के ढेर के पास उनका शव बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। फिलहाल, थाने में दोनों संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है।


