शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को राहत मिली है। उनकी अंतिम किस्त करीब 7-8 साल से अटकी हुई थी। करीब 30 से 35 लाभुक अपनी समस्या लेकर नगर परिषद सभापति राजन नन्दन सिंह के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने आवास योजना की रुकी हुई अंतिम किस्त के भुगतान की मांग की। लाभुकों की शिकायत सुनने के बाद सभापति ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने जरूरी प्रक्रिया एक दिन में पूरी करने और जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया। रसीदपुर मुसहरी टोला, वार्ड नंबर-4 समेत नगर परिषद के कई इलाकों से लाभुक आए थे। उन्होंने बताया कि घर बनने के बाद भी उन्हें अंतिम किस्त नहीं मिली थी। अधूरे मकानों को पूरा करने की अपील इनमें नीरजा देवी (पति मोती मांझी), प्रयाग राय, लक्ष्मण मांझी, तेतरी देवी, रंजू देवी, कुल्बो देवी, किरण देवी, कलवा देवी, सुदामा देवी, बच्ची देवी और मीना देवी जैसे नाम शामिल हैं। सभापति राजन नन्दन सिंह ने बताया कि करीब 35 लाभुकों के पहले चरण की अंतिम किस्त के भुगतान की कोशिश की गई है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि पैसे मिलने के बाद वे अपने अधूरे मकानों को पूरा करें। ऑफिस आकर बता सकते हैं शिकायत उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जनता दरबार लगाया जा रहा है। किसी भी नागरिक को किसी योजना या नगर परिषद से जुड़ी समस्या हो, तो वे दफ्तर आकर अपनी शिकायत बता सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं का समाधान सबसे पहले किया जाएगा। शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को राहत मिली है। उनकी अंतिम किस्त करीब 7-8 साल से अटकी हुई थी। करीब 30 से 35 लाभुक अपनी समस्या लेकर नगर परिषद सभापति राजन नन्दन सिंह के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने आवास योजना की रुकी हुई अंतिम किस्त के भुगतान की मांग की। लाभुकों की शिकायत सुनने के बाद सभापति ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने जरूरी प्रक्रिया एक दिन में पूरी करने और जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया। रसीदपुर मुसहरी टोला, वार्ड नंबर-4 समेत नगर परिषद के कई इलाकों से लाभुक आए थे। उन्होंने बताया कि घर बनने के बाद भी उन्हें अंतिम किस्त नहीं मिली थी। अधूरे मकानों को पूरा करने की अपील इनमें नीरजा देवी (पति मोती मांझी), प्रयाग राय, लक्ष्मण मांझी, तेतरी देवी, रंजू देवी, कुल्बो देवी, किरण देवी, कलवा देवी, सुदामा देवी, बच्ची देवी और मीना देवी जैसे नाम शामिल हैं। सभापति राजन नन्दन सिंह ने बताया कि करीब 35 लाभुकों के पहले चरण की अंतिम किस्त के भुगतान की कोशिश की गई है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि पैसे मिलने के बाद वे अपने अधूरे मकानों को पूरा करें। ऑफिस आकर बता सकते हैं शिकायत उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जनता दरबार लगाया जा रहा है। किसी भी नागरिक को किसी योजना या नगर परिषद से जुड़ी समस्या हो, तो वे दफ्तर आकर अपनी शिकायत बता सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं का समाधान सबसे पहले किया जाएगा।

