Christian Eriksen Collapses on Pitch: फीफा वर्ल्डकप (FIFA World Cup 2026) के शुरू होने से ठीक पर फुटबॉल जगत में सनसनी मच गई, जब डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन (Christian Eriksen) चलते मैच में बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े। इस घटना ने फुटबॉल प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी। आपको बता दें कि रविवार को यूक्रेन और डेनमार्क के बीच फ्रेंडली मैच खेला जा रहा था, जो इस हादसे के बाद रद्द कर दिया गया। वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दोनों टीमें नहीं खेल रहीं वर्ल्डकप
यूक्रेन और डेनमार्क की टीमें फीफा वर्ल्डकप 2026 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं। रविवार को दोनों टीमें फ्रेंडली मैच खेलने उतरीं, जिसमें कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल थे, जो अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। इसी मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि खेल के 65वें मिनट में 34 साल के एरिक्सन पहले गेंद की तरह भागते हैं और फिर कुछ देर के फुटेज में वह मैदान पर गिरे हुए नजर आते हैं।
इस घटना के तुरंत बाद मैनेजर फीजियो टीम को मैदान पर बुलाते हैं। सारे खिलाड़ी एरिक्सन के पास पहुंचते हैं। एरिक्सन तब भी जमीन पर गिरे हुए दिखाए जाते हैं। हालांकि बाद में डेनमार्क टीम के डॉक्टर मोर्टन बोसेन ने इस मामले पर अपडेट दिया और बताया कि एरिक्शन ठीक हैं और खुद चलकर मैदान से बाहर गए थे। उन्होंने बताया कि पेसमेकर ने वैसा ही काम किया जैसा करना चाहिए था। वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गए थे, लेकिन जल्दी होश में आ गए थे। हालांकि अस्पताल में उनकी और जांच होगी, जिससे पता चल सकेगा कि उनके साथ ये घटना क्यों हुई।
डेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि एरिक्सन होश में हैं और हालात के हिसाब से ठीक हैं। आपको बता दें कि दोनों टीमें फीफा वर्ल्डकप 2026 में भाग नहीं ले पा रही हैं, जिसकी शुरुआत 11 जून से होगी। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया है। खिताबी मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।






