PK बोले- नीरज से बेहतर अनंत भाई:सम्राट से अच्छे हम तो मेरी पार्टी को वेट दें; नुज बोले-नीरज ने 18 साल में कुछ नहीं किया

PK बोले- नीरज से बेहतर अनंत भाई:सम्राट से अच्छे हम तो मेरी पार्टी को वेट दें; नुज बोले-नीरज ने 18 साल में कुछ नहीं किया

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव काफी रोचक हो गया है। जदयू विधायक अनंत सिंह जनसुराज के प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, जनसुराज के प्रमुख और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं। शुक्रवार देर शाम उन्होंने बाढ़ शहर के एएनएस मोड़ के पास डॉ. अनुज सिंह और डॉ. दिव्या ज्योति के समर्थन में सभा की। प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से कहा कि अगर उन्हें नीरज कुमार से बेहतर अनंत सिंह और सम्राट चौधरी से बेहतर प्रशांत किशोर लगते हैं, तो वे उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट दें। हालांकि, इस सभा में विधायक अनंत सिंह की तस्वीर वाला पोस्टर नहीं दिखा। प्रशांत किशोर को छोड़कर मंच से किसी अन्य वक्ता ने अपने भाषण में अनंत सिंह का नाम नहीं लिया। प्रशांत किशोर की जनसभा की तस्वीर वोट के दिन समझदारी से फैसला लेने की अपील प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सीधी लड़ाई अनुज सिंह और नीरज कुमार के बीच है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आप प्रत्याशियों की तुलना कर अपना वोट दें। भाजपा और लालू यादव की राजनीति का किया जिक्र पीके ने भाजपा और लालू यादव की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि मतदाताओं को अलग-अलग तरह से डराकर वोट लेने की कोशिश की जाती है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि वे करीब 5 हजार गांवों में गए और लोगों के बीच रात भी बिताई। लोगों ने समर्थन भी किया, लेकिन चुनाव के दिन कई लोग 10-10 हजार रुपए लेकर अपना वोट बदल दिए। अनुज सिंह बोले- 18 साल में नीरज ने कुछ नहीं किया जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 18 सालों में नीरज कुमार ने कोई काम नहीं किया। नीरज कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। अनुज सिंह ने कहा कि मैं जनसुराज का प्रत्याशी हूं। यदि किसी पार्टी के वरिष्ठ नेता या विधायक उन्हें आशीर्वाद देते हैं, तो यह अच्छी बात है। हमें कुछ नेता खुलकर समर्थन कर रहे हैं। अनंत सिंह के समर्थन को लेकर पूछे जाने वाले सवाल पर अनुज सिंह ने कहा कि अनंत सिंह को कोई उम्मीदवार बेहतर लगता है, तो उन्हें समर्थन कर रहे है। दिव्या ज्योति ने शिक्षकों के मुद्दा उठाए जनसुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षकों को एकजुट करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए संघर्ष समिति बनाई गई है। हमारी प्राथमिकता में शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाना, शिक्षण संस्थानों को नियमित करना, लंबित अनुदान का भुगतान कराना शामिल है। जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे अनंत सिंह अनंत सिंह के इस रुख को लेकर जदयू में पिछले कई दिनों से अंदरूनी घमासान चल रहा था। पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह खुलकर मोर्चा खोल चुके थे। वह जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए थे और उनके समर्थन में रोड शो भी किया था। वह नीरज कुमार की जगह अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इस विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को सौंपी गई थी। ललन सिंह ने अनंत सिंह से की थी बातचीत 5 अक्टूबर को अनंत सिंह से बातचीत के बाद ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें थीं। अनंत सिंह का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया था, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी, तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत सिंह ने उनकी बात मानने की बात कही थी। इसी दिन ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात भी हुई थी। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव काफी रोचक हो गया है। जदयू विधायक अनंत सिंह जनसुराज के प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, जनसुराज के प्रमुख और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं। शुक्रवार देर शाम उन्होंने बाढ़ शहर के एएनएस मोड़ के पास डॉ. अनुज सिंह और डॉ. दिव्या ज्योति के समर्थन में सभा की। प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से कहा कि अगर उन्हें नीरज कुमार से बेहतर अनंत सिंह और सम्राट चौधरी से बेहतर प्रशांत किशोर लगते हैं, तो वे उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट दें। हालांकि, इस सभा में विधायक अनंत सिंह की तस्वीर वाला पोस्टर नहीं दिखा। प्रशांत किशोर को छोड़कर मंच से किसी अन्य वक्ता ने अपने भाषण में अनंत सिंह का नाम नहीं लिया। प्रशांत किशोर की जनसभा की तस्वीर वोट के दिन समझदारी से फैसला लेने की अपील प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सीधी लड़ाई अनुज सिंह और नीरज कुमार के बीच है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आप प्रत्याशियों की तुलना कर अपना वोट दें। भाजपा और लालू यादव की राजनीति का किया जिक्र पीके ने भाजपा और लालू यादव की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि मतदाताओं को अलग-अलग तरह से डराकर वोट लेने की कोशिश की जाती है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि वे करीब 5 हजार गांवों में गए और लोगों के बीच रात भी बिताई। लोगों ने समर्थन भी किया, लेकिन चुनाव के दिन कई लोग 10-10 हजार रुपए लेकर अपना वोट बदल दिए। अनुज सिंह बोले- 18 साल में नीरज ने कुछ नहीं किया जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 18 सालों में नीरज कुमार ने कोई काम नहीं किया। नीरज कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। अनुज सिंह ने कहा कि मैं जनसुराज का प्रत्याशी हूं। यदि किसी पार्टी के वरिष्ठ नेता या विधायक उन्हें आशीर्वाद देते हैं, तो यह अच्छी बात है। हमें कुछ नेता खुलकर समर्थन कर रहे हैं। अनंत सिंह के समर्थन को लेकर पूछे जाने वाले सवाल पर अनुज सिंह ने कहा कि अनंत सिंह को कोई उम्मीदवार बेहतर लगता है, तो उन्हें समर्थन कर रहे है। दिव्या ज्योति ने शिक्षकों के मुद्दा उठाए जनसुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षकों को एकजुट करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए संघर्ष समिति बनाई गई है। हमारी प्राथमिकता में शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाना, शिक्षण संस्थानों को नियमित करना, लंबित अनुदान का भुगतान कराना शामिल है। जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे अनंत सिंह अनंत सिंह के इस रुख को लेकर जदयू में पिछले कई दिनों से अंदरूनी घमासान चल रहा था। पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह खुलकर मोर्चा खोल चुके थे। वह जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए थे और उनके समर्थन में रोड शो भी किया था। वह नीरज कुमार की जगह अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इस विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को सौंपी गई थी। ललन सिंह ने अनंत सिंह से की थी बातचीत 5 अक्टूबर को अनंत सिंह से बातचीत के बाद ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें थीं। अनंत सिंह का कहना था कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ प्रचार किया गया था, लेकिन पार्टी की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ललन सिंह ने माना था कि उस समय प्रदेश इकाई से चूक हुई थी। उन्होंने कहा था कि कोई क्रिया होगी, तो प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अनंत सिंह से नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा था और अनंत सिंह ने उनकी बात मानने की बात कही थी। इसी दिन ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात भी हुई थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *