विदिशा में कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मारी:नवरात्रि झांकी देखकर लौट रहे 7 लोग घायल, कार चालक फरार

विदिशा में कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मारी:नवरात्रि झांकी देखकर लौट रहे 7 लोग घायल, कार चालक फरार

विदिशा में नवरात्रि की झांकियां देखकर घर लौट रहे साहू परिवार के सात लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। अन्नपूर्णा वेयरहाउस के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में महिलाएं और एक बच्ची भी घायल हुई हैं। सभी घायलों को देर रात विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, साहू परिवार के लोग झांकियां देखने विदिशा आए थे। करारिया लौटते समय अन्नपूर्णा वेयरहाउस के पास कार ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ लोग सड़क पर गिर गए, जबकि कुछ वाहन के नीचे आ गए। कार में तोड़फोड़, चालक भागा घायल के परिजन दर्शन साहू के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक ने गाड़ी लॉक कर दी और मौके से भाग गया। इस दौरान लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। कार से एक आईडी कार्ड मिला है, जिसे चालक का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घायल बच्ची सुमन साहू ने बताया कि परिवार झांकियां देखकर लौट रहा था, तभी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *