PICS: पति Callum Turner की फिल्म के प्रीमियर में पहली बार साथ नजर आईं Dua Lipa

PICS: पति Callum Turner की फिल्म के प्रीमियर में पहली बार साथ नजर आईं Dua Lipa

हॉलीवुड की पॉप स्टार दुआ लीपा और ब्रिटिश अभिनेता कैलम टर्नर एक बार फिर चर्चा में हैं। शादी के करीब दो महीने बाद इस कपल ने पहली बार पति-पत्नी के रूप में रेड कार्पेट पर साथ एंट्री की। दोनों न्यूयॉर्क सिटी में कैलम टर्नर की अपकमिंग फिल्म वन नाइट ओनली के प्रीमियर में पहुंचे, जहां उनकी शानदार केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

शादी के बाद पहली बार साथ दिखा कपल
इटली के सिसिली में 6 जून को शादी के बंधन में बंधने के बाद दुआ लीपा और कैलम टर्नर पहली बार किसी बड़े पब्लिक इवेंट में साथ नजर आए। सोमवार को दोनों वन नाइट ओनली के न्यूयॉर्क सिटी प्रीमियर में पहुंचे और रेड कार्पेट पर एक-दूसरे के साथ कई पोज भी दिए। इस दौरान दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसे भी पढ़ें: हाथों में मैचिंग रिंग्स पहने नजर आए Gigi Hadid और Bradley Cooper, शादी की अफवाहों से बाजार गर्म

स्टाइलिश लुक ने जीता फैंस का दिल
30 वर्षीय दुआ लीपा इस मौके पर प्लंजिंग हॉल्टर नेकलाइन वाले कस्टम फेरागामो गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आईं। वहीं, 36 वर्षीय कैलम टर्नर ने नेवी डबल-ब्रेस्टेड लुई विटन सूट पहनकर क्लासिक लुक अपनाया। दोनों का स्टाइल और उनकी बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है।

इसे भी पढ़ें: बेटी Suri ने हटाया Tom Cruise का सरनेम, मां Katie Holmes ने फैसले का किया समर्थन

2024 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
दुआ लीपा और कैलम टर्नर के रिलेशनशिप की खबरें पहली बार साल 2024 की शुरुआत में सामने आई थीं। इसके कुछ महीनों बाद, जुलाई 2024 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। अब शादी के बाद रेड कार्पेट पर उनकी पहली संयुक्त मौजूदगी ने एक बार फिर इस कपल को सुर्खियों में ला दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *