Petrol Diesel Prices: अमेरिका-ईरान वार्ता नहीं होने से उछला कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol Diesel Prices: अमेरिका-ईरान वार्ता नहीं होने से उछला कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर से ऊपर ट्रेड कर रहा है। सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.22 फीसदी या 1.28 डॉलर की बढ़त के साथ 106.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 95.35 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, आज 27 अप्रैल 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता की उम्मीदें खत्म

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पिछले आठ हफ्तों से लगातार जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शांति वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधियों की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातचीत का कोई फायदा नहीं है, जिसमें कोई नतीजा न निकले। ट्रंप ने कहा कि, “हमारे पास सभी ताकत हैं। वे कभी भी हमसे संपर्क कर सकते हैं, लेकिन हम बेकार की बातचीत के लिए लंबी यात्रा नहीं करेंगे।”

पाकिस्तान में प्रस्तावित दूसरे दौर की वार्ता की उम्मीद तब खत्म हो गई है, जब ट्रंप ने अपने दूतों Steve Witkoff और Jared Kushner की यात्रा रद्द कर दी। इससे पहले ईरानी मीडिया ने कहा था कि अराघची अमेरिकी अधिकारियों से मिलने के इच्छुक नहीं हैं।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्टेबल

भारत सरकार का कहना है कि फिलहाल ईंधन की कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां वैश्विक कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव का कुछ हिस्सा खुद वहन कर रही हैं, ताकि आम लोगों पर अचानक बोझ न पड़े।

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.77 87.67
कोलकाता 105.41 92.02
हैदराबाद 107.50 95.70
मुंबई 103.50 90.03
बेंगलुरु 102.92 90.99
चेन्नई 100.90 92.48

लंबा खिंच सकता है तनाव

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi सोमवार को Saint Petersburg पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin से होने की संभावना है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति प्रयास कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। अराघची इससे पहले ओमान और इस्लामाबाद भी जा चुके हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, जिससे तेल, गैस और उर्वरक की आपूर्ति बाधित हुई है। इससे कीमतें बढ़ी हैं और विकासशील देशों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दूसरी तरफ अमेरिका ने भी होर्मुज में नाकाबंदी जारी रखी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *