सिटी रिपोर्टर|नवादा शहर में लगातार लगने वाले जाम के बीच लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनी पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़े हुए हिस्सों के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके शहर में जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।यह गली प्रजातंत्र चौक से पहले निकलती है और शहर के कई प्रमुख इलाकों को जोड़ती है। सुबह और शाम के समय इस रास्ते पर दोपहिया एवं तीन पहिया वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।छोटे वाहन आसानी से इस सड़क का इस्तेमाल कर लेते है।सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी कठिनाई उठानी पड़ती है। बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम एवं संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इस सड़क का निर्माण करा दिया जाए तो शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है ।वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी कठिनाई उठानी पड़ती है। बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता। सिटी रिपोर्टर|नवादा शहर में लगातार लगने वाले जाम के बीच लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनी पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़े हुए हिस्सों के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके शहर में जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।यह गली प्रजातंत्र चौक से पहले निकलती है और शहर के कई प्रमुख इलाकों को जोड़ती है। सुबह और शाम के समय इस रास्ते पर दोपहिया एवं तीन पहिया वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।छोटे वाहन आसानी से इस सड़क का इस्तेमाल कर लेते है।सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी कठिनाई उठानी पड़ती है। बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम एवं संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इस सड़क का निर्माण करा दिया जाए तो शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है ।वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी कठिनाई उठानी पड़ती है। बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता।


