बैकुंठपुर| थाना क्षेत्र के आशा खैरा गांव में सोमवार की देर शाम बिजली का करंट लगने से एक वृद्ध अचेत हो गए। अचेत वृद्ध की पहचान 75 वर्षीय कृष्णा सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वे किसी कार्य से घर के पास थे, तभी अचानक बिजली के संपर्क में आ गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने वृद्ध की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। बैकुंठपुर| थाना क्षेत्र के आशा खैरा गांव में सोमवार की देर शाम बिजली का करंट लगने से एक वृद्ध अचेत हो गए। अचेत वृद्ध की पहचान 75 वर्षीय कृष्णा सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वे किसी कार्य से घर के पास थे, तभी अचानक बिजली के संपर्क में आ गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने वृद्ध की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।


