Uttar Pradesh Politics News:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से पीडीए रथयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद पीडीए को लेकर भ्रमित हैं और समय-समय पर इसकी अलग-अलग व्याख्या करते हैं। दयाशंकर सिंह ने कहा कि कभी PDA को पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक बताया जाता है तो कभी पंडित कहा जाता है। उन्होंने पीडीए को सिर्फ एक नारा बताते हुए इसे समाजवादी पार्टी की सोच नहीं बताया।

