PBKS vs MI: पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रनों का लक्ष्य प्रभसिमरन और उमरजई की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

PBKS vs MI: पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रनों का लक्ष्य प्रभसिमरन और उमरजई की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। वहीं, मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट लिए जबकि दीपक चाहर को दो विकेट मिले। 

Punjab Kings vs Mumbai Indians, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से मुंबई को 201 रनों का लक्ष्य दिया है।

पंजाब की तूफानी शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 5.3 ओवरों में 50 रन की साझेदारी की। प्रियांश 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद प्रभसिमरन ने कूपर कोनोली के साथ 35 गेंदों में 57 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

ओमरजाई ने खेली तूफानी पारी

प्रभसिमरन 32 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेलकर आउट हुए। यहां से विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। आलम ये रहा कि इस टीम ने 140 के स्कोर तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इस बीच ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजाई ने मोर्चा संभालते हुए 17 गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। अंतिम ओवरों में विष्णु विनोद ने जैवियर बार्टलेट के साथ 12 गेंदों में 34 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को दोहरे शतक तक पहुंचाया।

विष्णु 8 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि बार्टलेट ने 7 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 18 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट निकाले। कॉर्बिन बॉश और राज बावा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन 11 में से 6 मैच जीते हैं। यह टीम 13 अंकों के साथ फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस 11 में से 8 मैच गंवाकर पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *