Palghar में 49.24 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला पकड़ा गया, चालक अरेस्ट

Palghar में 49.24 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला पकड़ा गया, चालक अरेस्ट

पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक टेंपो से 49.24 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और पान मसाला जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर टेंपो को रोका।

पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि शुरुआती जांच में टेंपो के अगले हिस्से में बिजली के सामान लदे दिखाई दिए। हालांकि, बिजली के सामान की खेप के पीछे तलाशी लेने पर पुलिस को केसरयुक्त पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का बड़ा भंडार मिला, जिनकी महाराष्ट्र में बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान का मूल्य 49,24,800 रुपये है।

पुलिस ने सामान जब्त करने के साथ ही टेंपो को भी कब्जे में ले लिया। देशमुख ने बताया कि टेंपो चालक रिंकू नरेश यादव (30) को हिरासत में लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *