Palamu में 2.20 करोड़ रुपये का Ganja बरामद, Jharkhand पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा

Palamu में 2.20 करोड़ रुपये का Ganja बरामद, Jharkhand पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने शनिवार को एक घर पर छापा मारकर करीब 2.20 करोड़ रुपये कीमत का 443 किलोग्राम गांजा बरामद किया और दो भाइयों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नौडीहा बाजार क्षेत्र के महुरांव गांव स्थित घर पर छापेमारी की।

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया, ‘‘हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 443 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त मादक पदार्थ को 423 प्लास्टिक बोरियों में भर कर रखा गया था। आरोपी आपस में भाई हैं और उनकी पहचान जमशेद आलम (25) और रजा अली (19) के रूप में हुई है।’’
उन्होंने बताया कि जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपये है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह मादक पदार्थ ओडिशा के संबलपुर जिले से लाया गया था और इसे जिले के विभिन्न हिस्सों तथा पड़ोसी राज्य बिहार में तस्करी करने के लिए जमा किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *