Pakistan ODI Tri-Series: श्रीलंका ने दूसरा सबसे बड़ा ODI चेज कर बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, अब फाइनल की राह हुई दूर, समझें पूरा समीकरण

Pakistan ODI Tri-Series: श्रीलंका ने दूसरा सबसे बड़ा ODI चेज कर बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, अब फाइनल की राह हुई दूर, समझें पूरा समीकरण

Pakistan ODI Tri-Series Final Scenario: पाकिस्‍तान में जारी वनडे इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा चेज कर इंग्‍लैंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां एक और हार उसे फाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है। आइये एक नजर ट्राई सीरीज के फाइनल के समीकरण पर डालते हैं। 

Pakistan ODI Tri-Series 2026 Final Scenario: पाकिस्‍तान में जारी वनडे इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में श्रीलंका ने इंग्‍लैंड के खिलाफ गुरुवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में इंग्‍लैंड ने श्रीलंका के सामने वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा 429 रन का लक्ष्‍य रखा था, जिसे श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। श्रीलंका की इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम के लिए फाइनल की राह मुश्किल हो गई है। क्‍या वह लगातार दूसरी हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है? लीग चरण के आधे मुकाबलों के बाद अब फाइनल में कौन पहुंच सकता है और कौन बाहर हो सकता है? आइये एक नजर ट्राई सीरीज के समीकरण पर डालते हैं।

Pakistan ODI Tri-Series Final Scenarios कौन पहुंच सकता है फाइनल में?

पाकिस्‍तान में जारी वनडे ट्राई सीरीज में सभी तीन टीमें दो-दो मैच खेल चुकी हैं। पाकिस्‍तान की टीम चार अंक और +1.240 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर काबिज है। अब एक मैच जीतते ही वह फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम एक मैच जीतकर दो अंक और -0.348 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। अगर वह यहां से दोनों मैच जीतती है, तो आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी। अगर वह एक मैच जीतती है, तो भी वह फाइनल में पहुंच सकती है। जबकि अपने दोनों मैच हारने वाली इंग्‍लैंड को अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे। यहां से एक भी हार उसे फाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है।

Pakistan ODI Tri-Series Points table

टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पाकिस्‍तान 2 2 0 0 0 4 1.240
श्रीलंका 2 1 1 0 0 2 -0.348
इंग्‍लैंड 2 0 2 0 0 0 -0.892

श्रीलंका ने वनडे इतिहास का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया

रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को ट्राई-सीरीज में 430 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया। इस मुकाबले के दौरान दोनों पारियों में कुल 859 रन बने। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक (202) के दोहरे शतक की मदद से 4 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 1 गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस पारी में पवन रत्नायके ने 130 रन बनाए, जबकि अविष्का फर्नांडो ने 97 रन की शानदार पारी खेली।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *