Breaking: पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जो कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर झड़पें होती रहती हैं और समय-समय पर पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक्स भी की जाती है। अब एक बार फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया है। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने देर रात से तड़के सुबह अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन करते हुए एयरस्ट्राइक्स की और तबाही मचा दी।
13 लोगों की हुई मौत
पाकिस्तानी सेना ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने निर्दोष नागरिकों के घरों पर निशाना बनाकर हमले किए। इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुज़ुर्ग व्यक्ति शामिल हैं।
14 लोग हुए घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में 14 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।



︎