एनएच-27 बाइक की टक्कर से युवक की मौत:मछली खरीदकर घर लौट रहा था, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसा बेनीबाद मछली हाट के पास एनएच-27 पर हुआ। मृतक की पहचान भटगामा गांव के बिशेश्वर सहनी के 26 वर्षीय बेटे भोगेंद्र सहनी उर्फ राजन के रूप में हुई है।…

