कटिहार में खरीफ महाअभियान का प्रशिक्षण संपन्न:कृषि योजनाओं के प्रभावी संचालन-फार्मर रजिस्ट्री पर जोर
कटिहार में 8 जून 2026 को समाहरणालय विकास भवन में खरीफ महाअभियान-सह-जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों, प्रखंड स्तरीय कृषि कर्मियों तथा किसान सलाहकारों ने भाग…

