कटिहार के मजदूर की सड़क हादसे में मौत:बाइक से सब्जी लेकर घर लौटते समय एक्सीडेंट, हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार

कटिहार के मजदूर की सड़क हादसे में मौत:बाइक से सब्जी लेकर घर लौटते समय एक्सीडेंट, हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार

सड़क हादसे में कटिहार के एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक मजदूरी कर किसी तरह अपना और घरवालों का पेट भरता था। युवक बाजार से सब्जियां लेकर बाइक से घर लौट रहा था, कि तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में युवक की जान चली गई। घटना कटिहार जिले के रोजीतपुर की है। मृतक की पहचान कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जाफरगंज निवासी बच्चू उरांव (35) के रूप में हुई है। वो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि बच्चू उरांव रविवार की शाम कटिहार बाजार से सब्जी खरीदकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रोजीतपुर के पास एक वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चू उरांव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे पहले इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस जीएमसीएच में डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज करती रही, लेकिन सिर और शरीर में लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत नाजुक बनी रही। आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सड़क हादसे में कटिहार के एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक मजदूरी कर किसी तरह अपना और घरवालों का पेट भरता था। युवक बाजार से सब्जियां लेकर बाइक से घर लौट रहा था, कि तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में युवक की जान चली गई। घटना कटिहार जिले के रोजीतपुर की है। मृतक की पहचान कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जाफरगंज निवासी बच्चू उरांव (35) के रूप में हुई है। वो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि बच्चू उरांव रविवार की शाम कटिहार बाजार से सब्जी खरीदकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रोजीतपुर के पास एक वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चू उरांव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे पहले इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस जीएमसीएच में डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज करती रही, लेकिन सिर और शरीर में लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत नाजुक बनी रही। आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *