SBI अधिकारियों ने की पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग:पूर्णिया के बैठक में मुद्दा उठा, बैंक कार्यों के सुधार पर चर्चा
पूर्णिया में भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (एसबीआईओए) ने बैंक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सभागार में हुई, जिसमें अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, चुनौतियों और बैंकिंग सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एसबीआईओए पटना मंडल के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य और उपाध्यक्ष…

