पलामू में दो बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत:आमने-सामने हुई टक्कर से हुई घटना, ट्यूशन जाने के दौरान हुआ हादसा; दो गंभीर घायल

पलामू में दो बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत:आमने-सामने हुई टक्कर से हुई घटना, ट्यूशन जाने के दौरान हुआ हादसा; दो गंभीर घायल

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। मृतकों की पहचान पथरा निवासी अंकित सिंह (पिता अरुण सिंह) और कसमार शामगढ़ तरहसी निवासी दीपक कुमार यादव (पिता पूरन यादव) के रूप में हुई है। घायलों में बगलाडी निवासी नितिन कुमार (पिता सत्येंद्र राम) और सुधांशु सिंह (पिता उपेंद्र सिंह) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार और नितिन कुमार एक बाइक से ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। विपरीत दिशा से दीपक और सुधांशु दूसरी बाइक पर आ रहे थे। इमली चौक के पास दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांकी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर किया गया। एमएमसीएच में अंकित को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई। नितिन और सुधांशु का इलाज जारी है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। मृतकों की पहचान पथरा निवासी अंकित सिंह (पिता अरुण सिंह) और कसमार शामगढ़ तरहसी निवासी दीपक कुमार यादव (पिता पूरन यादव) के रूप में हुई है। घायलों में बगलाडी निवासी नितिन कुमार (पिता सत्येंद्र राम) और सुधांशु सिंह (पिता उपेंद्र सिंह) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार और नितिन कुमार एक बाइक से ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। विपरीत दिशा से दीपक और सुधांशु दूसरी बाइक पर आ रहे थे। इमली चौक के पास दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांकी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर किया गया। एमएमसीएच में अंकित को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई। नितिन और सुधांशु का इलाज जारी है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *