ट्रेन से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत:जेब में मिला अयोध्या से अहमदाबाद का टिकट; हाथ पर गुदे हैं दिव्यांश और माधुरी नाम
गुना शहर के सिंगवासा तालाब के पास रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मिले एक अज्ञात युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से असंतुलित होकर गिर गया था। सिर में गहरी चोट होने के कारण सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार…

