बिहार में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोग परेशान हैं। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना, गया, रोहतास और बक्सर आदि जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के संकेत नहीं हैं। इन जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर रहने की संभावना है। वहीं, भीषण गर्मी के बीच सुपौल, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में शनिवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मुजफ्फरपुर में बादल छाने के साथ तेज हवा चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बिहार में मौसम के 2 रूप दिखेंगे बिहार में इन दिनों मौसम के 2 अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान होंगे। जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है।
शनिवार को जिलों में कैसा रहा मौसम, तस्वीरों में देखिए…. पहले देखें गर्म जिलों से तस्वीरें… कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा भी चली, देखें तस्वीरें… पटना में गर्मी से अभी राहत नहीं पटना में अभी गर्मी बरकरार रहेगी। दिन में तेज धूप और गर्म हवा चलेगी, जिससे लोग गर्मी से परेशान होंगे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक इन इलाकों में बारिश नहीं होती, तब तक गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है। पटना जू में एसी-कूलर लगे पटना में बढ़ते गर्मी से पटना चिड़िया घर के जानवर भी बेहाल हैं। हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए पटना जू प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। नाइट हाउस में 17 कूलर के साथ 53 फैन लगाए गए हैं, ताकि सामान्य तापमान बना रहे। अजगर-कोबरा के सेल में एसी की व्यवस्था की गई है। सांपघर, निशाचरघर, मछलीघर में 11 AC लगाए गए है। जानवरों को ग्लूकोज, मल्टीविटामीन और लू से बचने की दवाइयां दी जा रही है। मौसम विभाग की सलाह गर्म जिलों के लिए मौसम विभाग और प्रशासन ने अपील जारी की है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। सिर को ढककर रखें, पानी ज्यादा पिएं। हल्के और सूती कपड़े पहनें। वहीं, जहां मौसम खराब है, वहां मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है। बिहार में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोग परेशान हैं। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना, गया, रोहतास और बक्सर आदि जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के संकेत नहीं हैं। इन जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर रहने की संभावना है। वहीं, भीषण गर्मी के बीच सुपौल, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में शनिवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मुजफ्फरपुर में बादल छाने के साथ तेज हवा चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बिहार में मौसम के 2 रूप दिखेंगे बिहार में इन दिनों मौसम के 2 अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान होंगे। जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है।
शनिवार को जिलों में कैसा रहा मौसम, तस्वीरों में देखिए…. पहले देखें गर्म जिलों से तस्वीरें… कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा भी चली, देखें तस्वीरें… पटना में गर्मी से अभी राहत नहीं पटना में अभी गर्मी बरकरार रहेगी। दिन में तेज धूप और गर्म हवा चलेगी, जिससे लोग गर्मी से परेशान होंगे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक इन इलाकों में बारिश नहीं होती, तब तक गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है। पटना जू में एसी-कूलर लगे पटना में बढ़ते गर्मी से पटना चिड़िया घर के जानवर भी बेहाल हैं। हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए पटना जू प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। नाइट हाउस में 17 कूलर के साथ 53 फैन लगाए गए हैं, ताकि सामान्य तापमान बना रहे। अजगर-कोबरा के सेल में एसी की व्यवस्था की गई है। सांपघर, निशाचरघर, मछलीघर में 11 AC लगाए गए है। जानवरों को ग्लूकोज, मल्टीविटामीन और लू से बचने की दवाइयां दी जा रही है। मौसम विभाग की सलाह गर्म जिलों के लिए मौसम विभाग और प्रशासन ने अपील जारी की है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। सिर को ढककर रखें, पानी ज्यादा पिएं। हल्के और सूती कपड़े पहनें। वहीं, जहां मौसम खराब है, वहां मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है।


