आरा कृषि भवन में एकदिवसीय जॉब कैंप:120 पदों पर ऑन-द-स्पॉट भर्ती, 8वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका; 16 हजार तक मिलेगी सैलरी

आरा कृषि भवन में एकदिवसीय जॉब कैंप:120 पदों पर ऑन-द-स्पॉट भर्ती, 8वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका; 16 हजार तक मिलेगी सैलरी

भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से गुरुवार(30 अप्रैल) को कृषि भवन कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। तीन निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी मदरसन पीवीटी.लिमिटेड, इनोवसर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं यूनो मिंडा में ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी। कैंप में भोजपुर जिले के बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा। मदरसन पीवीटी. लिमिटेड कंपनी क्वालिटी प्रोटेक्शन स्टोर में कुल 40, इनोवसर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एसी मैन्युफैक्चरिंग में 50 एवं यूनो मिंडा कंपनी के ऑपरेटर में 30 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से16000 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इस जॉब कैंप में पुरुष-महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता 8 वीं,10 वीं पास, इंटर, स्नातक और ITI मांगी गई है। चयन प्रक्रिया के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी तक निबंधित नहीं हुए हैं, वे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। जॉब कैंप में प्रवेश निशुल्क रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। चयन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक और योग्य बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए जॉब कैंप में अवश्य शामिल हों। भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से गुरुवार(30 अप्रैल) को कृषि भवन कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। तीन निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी मदरसन पीवीटी.लिमिटेड, इनोवसर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं यूनो मिंडा में ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी। कैंप में भोजपुर जिले के बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा। मदरसन पीवीटी. लिमिटेड कंपनी क्वालिटी प्रोटेक्शन स्टोर में कुल 40, इनोवसर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एसी मैन्युफैक्चरिंग में 50 एवं यूनो मिंडा कंपनी के ऑपरेटर में 30 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से16000 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इस जॉब कैंप में पुरुष-महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता 8 वीं,10 वीं पास, इंटर, स्नातक और ITI मांगी गई है। चयन प्रक्रिया के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी तक निबंधित नहीं हुए हैं, वे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। जॉब कैंप में प्रवेश निशुल्क रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। चयन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक और योग्य बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए जॉब कैंप में अवश्य शामिल हों।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *