मधुबनी में हथियार के साथ एक गिरफ्तार:दो गोलियां भी बरामद, थाना प्रभारी ने कहा- दूसरी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था

मधुबनी में हथियार के साथ एक गिरफ्तार:दो गोलियां भी बरामद, थाना प्रभारी ने कहा- दूसरी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। महिनाथपुर और बलाट के बीच नहर पर अपराध की योजना बनाते समय उसे पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और दो गोलियां बरामद की हैं। यह अपराधी पूर्व में हुए लूट एवं हत्याकांड में भी शामिल बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, राजनगर थाना कांड संख्या 62/2026 (राघोपुर निवासी जयराम मण्डल उर्फ जय सिंह साक्षी के साथ लूटपाट एवं हत्या) का अभियुक्त कोबड़ा उर्फ अनिल मण्डल हथियार के साथ महिनाथपुर एवं बलाट नहर पर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इस सूचना के बाद थाना पुलिस की गश्ती दल महिनाथपुर नहर पुलिया के पास पहुंची। पुलिस को देखकर अपराधी नहर वाली कच्ची सड़क से भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधी कोबड़ा उर्फ अनिल मण्डल, जो महिनाथपुर निवासी शंकर मण्डल का पुत्र है, की तलाशी ली गई। उसके कमर से एक देसी कट्टा, दो गोली और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस उपनिरीक्षक विकास कुमार के बयान पर उसके खिलाफ एक नई प्राथमिकी (संख्या 122/2026) दर्ज की गई है। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। महिनाथपुर और बलाट के बीच नहर पर अपराध की योजना बनाते समय उसे पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और दो गोलियां बरामद की हैं। यह अपराधी पूर्व में हुए लूट एवं हत्याकांड में भी शामिल बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, राजनगर थाना कांड संख्या 62/2026 (राघोपुर निवासी जयराम मण्डल उर्फ जय सिंह साक्षी के साथ लूटपाट एवं हत्या) का अभियुक्त कोबड़ा उर्फ अनिल मण्डल हथियार के साथ महिनाथपुर एवं बलाट नहर पर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इस सूचना के बाद थाना पुलिस की गश्ती दल महिनाथपुर नहर पुलिया के पास पहुंची। पुलिस को देखकर अपराधी नहर वाली कच्ची सड़क से भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधी कोबड़ा उर्फ अनिल मण्डल, जो महिनाथपुर निवासी शंकर मण्डल का पुत्र है, की तलाशी ली गई। उसके कमर से एक देसी कट्टा, दो गोली और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस उपनिरीक्षक विकास कुमार के बयान पर उसके खिलाफ एक नई प्राथमिकी (संख्या 122/2026) दर्ज की गई है। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *