कटिहार में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:2 देसी कट्टा, एक मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद

कटिहार में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:2 देसी कट्टा, एक मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद

कटिहार पुलिस ने मनसाही थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मनसाही थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. मुस्तफा अंसारी को सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि मनसाही थाना क्षेत्र के सहजा पंचायत अंतर्गत इमली टोला में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर छिपा हुआ है। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मनसाही निवासी अब्दुल मालिक (40 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी अब्दुल मालिक के पास से दो देशी कट्टा, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कटिहार पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। कटिहार पुलिस ने मनसाही थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मनसाही थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. मुस्तफा अंसारी को सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि मनसाही थाना क्षेत्र के सहजा पंचायत अंतर्गत इमली टोला में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर छिपा हुआ है। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मनसाही निवासी अब्दुल मालिक (40 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी अब्दुल मालिक के पास से दो देशी कट्टा, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कटिहार पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *