जमुई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 9:45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। हालांकि, इस दौरान रेलवे की ओर से कोई विशेष कार्यक्रम या अतिरिक्त सुविधा की व्यवस्था नहीं दिखी। ट्रेन सामान्य दिनों की तरह कुछ देर रुकी और फिर रवाना हो गई। इस दौरान सांसद के बड़े काफिले और मंत्री के सादे सफर की खूब चर्चा रही। सांसद अरुण भारती ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। मौके पर भाजपा, जदयू और लोजपा के जिला अध्यक्षों सहित एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद थे। दानापुर रेल मंडल का कोई भी वरीय अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ, जो चर्चा का विषय बना रहा। स्टेशन पर आज तक टीटीई की स्थायी पोस्टिंग नहीं जमुई रेलवे स्टेशन प्रबंधक नीतीश कुमार ने बताया कि स्टेशन पर आज तक टीटीई की स्थायी पोस्टिंग नहीं है। इसके बावजूद, वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए अस्थायी रूप से आठ टीटीई तैनात किए गए थे। इस व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों के बीच रेलवे की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठने लगे हैं। 17 वाहनों की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक चर्चाएं भी खूब होती रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तेल बचत और सीमित संसाधनों के उपयोग की अपील करते रहे हैं। इसके विपरीत, जमुई सांसद अरुण भारती के काफिले में लगभग 17 वाहनों की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी। स्टेशन परिसर और आसपास इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सुनने को मिलीं। श्रेयसी सिंह ट्रेन से सफर कर जमुई स्टेशन पहुंचीं वहीं, बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सादगी का संदेश दिया। वह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हुए ट्रेन से सफर कर जमुई स्टेशन पहुंचीं। मंत्री का यह अंदाज लोगों को एक अलग संदेश देता नजर आया। वंदे भारत एक्सप्रेस के इस ठहराव से जमुई सहित आसपास के यात्रियों को दिल्ली और हावड़ा रूट पर तेज एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है। जमुई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 9:45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। हालांकि, इस दौरान रेलवे की ओर से कोई विशेष कार्यक्रम या अतिरिक्त सुविधा की व्यवस्था नहीं दिखी। ट्रेन सामान्य दिनों की तरह कुछ देर रुकी और फिर रवाना हो गई। इस दौरान सांसद के बड़े काफिले और मंत्री के सादे सफर की खूब चर्चा रही। सांसद अरुण भारती ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। मौके पर भाजपा, जदयू और लोजपा के जिला अध्यक्षों सहित एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद थे। दानापुर रेल मंडल का कोई भी वरीय अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ, जो चर्चा का विषय बना रहा। स्टेशन पर आज तक टीटीई की स्थायी पोस्टिंग नहीं जमुई रेलवे स्टेशन प्रबंधक नीतीश कुमार ने बताया कि स्टेशन पर आज तक टीटीई की स्थायी पोस्टिंग नहीं है। इसके बावजूद, वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए अस्थायी रूप से आठ टीटीई तैनात किए गए थे। इस व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों के बीच रेलवे की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठने लगे हैं। 17 वाहनों की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक चर्चाएं भी खूब होती रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तेल बचत और सीमित संसाधनों के उपयोग की अपील करते रहे हैं। इसके विपरीत, जमुई सांसद अरुण भारती के काफिले में लगभग 17 वाहनों की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी। स्टेशन परिसर और आसपास इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सुनने को मिलीं। श्रेयसी सिंह ट्रेन से सफर कर जमुई स्टेशन पहुंचीं वहीं, बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सादगी का संदेश दिया। वह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हुए ट्रेन से सफर कर जमुई स्टेशन पहुंचीं। मंत्री का यह अंदाज लोगों को एक अलग संदेश देता नजर आया। वंदे भारत एक्सप्रेस के इस ठहराव से जमुई सहित आसपास के यात्रियों को दिल्ली और हावड़ा रूट पर तेज एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है।


