मोतिहारी में होली पर प्रशासन-पुलिस मुस्तैद:हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर, लोगों से सहयोग करने की अपील

मोतिहारी में होली पर प्रशासन-पुलिस मुस्तैद:हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर, लोगों से सहयोग करने की अपील

मोतिहारी में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहार से एक सप्ताह पहले ही सुरक्षा की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से होली को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे में न आने का आग्रह किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात प्रशासन ने जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कई स्थानों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके। सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष और रिजर्व बल के जवानों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से सहयोग की अपील सड़कों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि इन व्यापक सुरक्षा इंतजामों के कारण जिले में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण बना हुआ है। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मोतिहारी में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहार से एक सप्ताह पहले ही सुरक्षा की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से होली को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे में न आने का आग्रह किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात प्रशासन ने जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कई स्थानों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके। सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष और रिजर्व बल के जवानों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से सहयोग की अपील सड़कों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि इन व्यापक सुरक्षा इंतजामों के कारण जिले में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण बना हुआ है। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *