हरदा में 12वीं की पूरक परीक्षा पास छात्रों को कॉलेजों में एडमिशन दिलाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बताया कि पूरक परीक्षा का रिजल्ट कॉलेज एडमिशन की अंतिम तारीख निकलने के बाद जारी हुआ। इसके कारण कई छात्र समय पर प्रवेश नहीं ले पाए। सात दिन के लिए पोर्टल खोलने की मांग एनएसयूआई ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए कॉलेज एडमिशन पोर्टल कम से कम सात दिन के लिए दोबारा खोलने की मांग की। संगठन का कहना है कि इससे पूरक परीक्षा पास कर चुके छात्रों को कॉलेज में प्रवेश लेने का मौका मिल सकेगा और वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई ने बताया कि अधिकारियों ने सात दिनों में समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि तय समय में छात्रों को प्रवेश नहीं मिला तो एनएसयूआई आंदोलन करेगा। ये कार्यकर्ता रहे मौजूद ज्ञापन देने के दौरान मनोज साईं, कृष्ण बिश्नोई, नमन मालवीय, पंकज पवार, प्रवीण, अमित, लकी गुर्जर, पुष्कर, रेहान, चंदन राजपूत और गौतम लोहाना समेत कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

