भोपाल में 19 साल की युवती से रेप:शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; इनकार के बाद थाने पहुंची युवती

भोपाल में 19 साल की युवती से रेप:शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; इनकार के बाद थाने पहुंची युवती

भोपाल के रातीबड़ इलाके में निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती ने साथी मजदूर पर शादी का भरोसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। दोनों मूलरूप से दमोह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी देवराज यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, युवती और आरोपी दोनों रातीबड़ क्षेत्र की एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करते हैं। काम के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गए। दोनों निर्माण स्थल पर ही रहते थे। युवती का आरोप है कि करीब एक साल पहले देवराज ने शादी करने का भरोसा देकर पहली बार उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का भरोसा देता रहा और दोनों के बीच कई बार संबंध बने। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस हाल में युवती ने देवराज से शादी करने की बात कही, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *